ISSN: 2583-3367

दक्षिणापथ पत्रिका

पूर्व समीक्षित त्रैमासिक पत्रिका

भाषा, साहित्य, समाज, संस्कृति, सिनेमा तथा अनुवाद की वैचारिकी



पत्रिका का परिचय :

दक्षिणापथ त्रैमासिक पत्रिका जो बेंगलुरू कर्नाटक से प्रकाशित होती है। यह पत्रिका साहित्य सिनेमा, अनुवाद, विभिन्न विमर्शों एवं हिंदी भाषा की प्रयोजनमूलकता के विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित ( पीयर रिव्यूड) मौलिक, सृजनात्मक वैचारिक वातावरण निर्माण करने हेतु प्रतिबद्ध है। हिंदी भाषा और साहित्य जगत में दक्षिण भारतीय समाज, संस्कृति साहित्य एवं विभिन्न वैचारिकी को राष्ट्रीय स्तर पर साझा करना इस पत्रिका का मुख्य उद्देश्य है।

दक्षिण भारत में प्राचीन काल से धर्म, दर्शन, भाषा साहित्य, संस्कृति एवं कला आदि क्षेत्रों में मौलिक और कालजयी अनुसंधान होते रहे हैं किंतु संपर्क सेतु के अभाव के कारण वे हिंदी भाषा और साहित्य जगत के पटल पर उभर नहीं पाते हैं। दक्षिणापथ पत्रिका इसी संपर्क सूत्र के खालीपन को भरने का मौलिक प्रयास है।

दक्षिणापथ पत्रिका दक्षिण भारत के पांच राज्यों पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए कन्नड, तेलुगु, मलयालम एवं तमिल भाषा की मौलिक सृजनात्मकता को हिंदी साहित्य जगत में प्रस्तुत करने का प्रयास है। इस पत्रिका में साहित्य की विभिन्न विधाओं का अनुवाद तथा दक्षिण भारत में रचित हिंदी भाषा के मौलिक साहित्य को विशेष महत्व देते हुए हिंदी भाषा की समकालीनता में प्रयोजनमूलकता तथा बदलते समय में कृत्रिम बुद्धिमता, क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी तकनीकी में हिंदी की क्षमता से संबंधित वैचारिकी को भी महत्व दिया जायेगा।

अत: दक्षिणापथ पत्रिका के अंतर्गत हिन्दी भाषा ( देवनागरी लिपि ) में लिखी मौलिक रचनाएँ, मौलिक शोधालेख एवं अनुदित विधाओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया जायेगा।

सादर ...

संपादक

प्रधान-संपादक : प्रो. गणेश बी. पवार
प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग, कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय, कलबुरगी 585367, dakshinapathaejournal@gmail.com


संपादक : डॉ. हसन युनुस पठान
विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग, सेंट जोसेफ विश्वविद्यालय, बेंगलुरु 560027, dakshinapathaejournal@gmail.com


सहायक संपादक : डॉ. साईनाथ नागनाथ गणशेटवार
सहायक प्रोफेसर, हिंदी विभाग, क्रिस्तु जयंती कॉलेज (स्वायत्त), बेंगलुरु 560077, dakshinapathaejournal@gmail.com